Sunday, September 6, 2026
Homesportsश्रीलंका में नहीं मिला मौका, अब नई टीम से जुड़े गुरनूर बराड़;...

श्रीलंका में नहीं मिला मौका, अब नई टीम से जुड़े गुरनूर बराड़; खेलेंगे सीधा सेमीफाइनल

दैनिक जागो वर्ल्ड !श्रीलंका

तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ आगामी दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए उत्तर क्षेत्र की टीम से जुड़ गए हैं, जबकि साथी तेज गेंदबाज आकिब नबी के इस साल नवंबर में भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले थोड़े समय के लिए इंग्लैंड जाकर काउंटी चैंपियनशिप खेलने की संभावना हैबराड़ और नबी दोनों हाल ही में श्रीलंका के विरुद्ध भारत की 1-0 से जीती सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। छह वनडे खेल चुके बराड़ के रविवार से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) मैदान पर दक्षिण क्षेत्र के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज सुनील कुमार की जगह नॉर्थ जोन की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना है।मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि गुरनूर दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए उत्तर क्षेत्र की टीम से जुड़ गए हैं। भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें लाल गेंद से खेलने का समय मिले और वह टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहें। गुरनूर के अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश जैन के भी पूर्व क्षेत्र के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मध्य क्षेत्र की टीम से जुड़ने की संभावना है।पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने वाले आकिब नबी को सितंबर में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत ए के लाल गेंद के मुकाबले शुरू होने से पहले इंग्लैंड भेजा जा सकता है। नबी ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। नबी की सेवाएं हासिल करने की दौड़ में सरे और हैम्पशर जैसी टीमें शामिल हैं, हालांकि सरे के उन्हें अपने साथ जोड़ने की संभावना ज्यादा है। सरे की मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप टीम में भारत के लेग स्पिनर राहुल चाहर और अनकैप्ड बल्लेबाजी ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular