Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiहनुमान जयंती पर जाखू मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश की सुख-समृद्धि के...

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

शिमला-टीना ठाकुर

पावन अवसर हनुमान जयंती पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जाखू मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
इस धार्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। उनके साथ टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में इस दौरान भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का

RELATED ARTICLES

Most Popular