Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के मंडी में आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म,...

हिमाचल के मंडी में आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पांच लाख रुपये के गहने भी चुरा ले गया आरोपित

दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म, 5 लाख के सोने के आभूषण चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बेहद सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अलमारी से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार तीन और चार अगस्त की मध्यरात्रि एक व्यक्ति जबरन उसके घर के कमरे में दाखिल हुआ। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित घटना के बाद पीड़िता और उसके पति को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा।शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने घर की अलमारी में रखे करीब पांच तोले वजन के सोने के गहने भी चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा, पीड़िता ने अपनी जेठानी पर भी खुद को और अपने पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हर पहलू से जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular