Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal News'हिमाचल के 1.90 लाख पेंशनरों की 7000 करोड़ रुपये देनदारी', शिमला में...

‘हिमाचल के 1.90 लाख पेंशनरों की 7000 करोड़ रुपये देनदारी’, शिमला में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल; संघ ने दे दी चेतावनी

दैनिक जागो वर्ल्ड !’हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के हजारों पेंशनर्स ने शिमला में अपनी लंबित वित्तीय देनदारियों और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। हिमाचल प्रदेश के हजारों पेंशनर्स शिमला के चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ लामबंद हुए हैं। पेंशनरों ने अपनी लंबित वित्तीय देनदारियों और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों ने लंबित डीए एरियर और संशोधित वेतनमान के बकाये के भुगतान व चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों के जल्द भुगतान की मांग भी उठाई है। मिति ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राज्यस्तरीय धरने के माध्यम से पेंशनरों ने सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने के साथ लंबित भुगतान जल्द जारी करने का दबाव बनाया।

प्रदर्शन के दौरान वाहनों की धरना स्थल से आवाजाही को लेकर पेंशनर्स और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। पेंशनर्स का रोष देखकर पुलिसकर्मियों को वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा और ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular