दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश सरकार कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों (मेडिकल ऑफिसर स्पेशलिस्ट) को नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए प्रदेश में कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही।
