दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखा जा रहा है। राज्य में 189 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अगले सात दिन 12 अगस्त तक कई इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से राज्य में आगामी दिनों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पर्यटकों व अन्य लोगों को नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

धर्मशाला में सबसे अधिक 81.5 मिलीमीटर, मनाली में 63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नाहन में 41.2, कसोल में 32 और सराहन में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। लाहुल-स्पीति का कुकुमसेरी 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि ऊना 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया।प्रदेश में 189 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है
