दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में स्वाइन फ्लू से एक बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिवार को आइसोलेट कर आसपास के क्षेत्र को भी अलर्ट पर रखा है। दिल्ली व पंजाब में फैले स्वाइन फ्लू की जद में हिमाचल भी आया है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के बुजुर्ग की चंडीगढ़ के अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इनकी पहचान 70 वर्षीय महेंद्र निवासी डडयाल के रूप में हुई है। महेंद्र कैंसर से पीड़ित थे और इनके स्वजन इन्हें 11 अगस्त को चंडीगढ़ उपचार के लिए लेकर गए थे। वहीं इन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
चडीगढ़ प्रशासन की सूचना के बाद मंडी स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची और परिवार को आइसोलेट कर बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है।स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अंतिम संस्कारबजुर्ग की मौत के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में ही हुआ। इसके बाद इनके घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वजन को मास्क उपलब्ध करवाए और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

हिदायत दी कि परिवार के किसी भी सदस्य में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल को सूचित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने इस परिवार के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र और संबंधित वार्ड को भी अलर्ट पर रखा है।सिविल अस्पताल सुंदरनगर के एसएमओ डा. चमन ठाकुर ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली थी। परिवार को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।मृतक के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे, दो बहुएं और एक पोता हैं। परिवार के कुछ सदस्य दूसरे राज्यों में रहते हैं, लेकिन चंडीगढ़ में उपचार के दौरान सभी एकत्रित थे। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग भी संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरत रहे हैं।
