दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड-26009) के 58 पदों का परिणाम घोषित किया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए 105 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-26009 के 58 पदों के लिए 19 अगस्त 2026 को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए 105 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया है। परीक्षा के लिए कुल 337 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 302 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 35 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।रेडियोग्राफर के कुल 58 पदों में सामान्य वर्ग के 20, सामान्य ईडब्ल्यूएस के आठ, सामान्य डब्ल्यूईएसएम के चार, ओबीसी सामान्य के छह, ओबीसी बीपीएल के चार, एससी सामान्य के आठ, एससी बीपीएल के तीन, एससी डब्ल्यूईएसएम का एक, एससी डब्ल्यूएफएफ का एक, एसटी सामान्य के दो और एसटी बीपीएल का एक पद शामिल है।आयोग के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के पात्रता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन 15 सितंबर 2026 से सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल पात्रता संबंधी दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की दो-दो सेट स्वप्रमाणित प्रतियां, एक पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन फार्म की प्रति साथ लानी होगी।
