Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा विधायक, झूठे मुकदमे दर्ज...

हिमाचल सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा विधायक, झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में निकाला विरोध मार्च

दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल भाजपा विधायकों ने शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें प्रतिशोध की राजनीति और पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया।

 हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने और पुलिस व प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिमला में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में सीटीओ चौक से विरोध मार्च निकाला गया। भाजपा का कहना है कि सरकार विपक्षी जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।मंगलवार को शिमला के होटल मरीना में जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई।विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है। पुलिस, प्रशासन और सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए खतरा है। उनके नेताओं की निगरानी करवाई जा रही है, फोन टैप किए जा रहे हैं और बैठकों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा मानसून सत्र में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा राहत, कर्मचारियों की लंबित देनदारियों, पेंशन, वित्तीय लाभ, युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे और कांग्रेस की अन्य चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी। सड़कों की बदहाल स्थिति, बिजली और पेयजल आपूर्ति में अव्यवस्था तथा सरकार की कमजोर मानसून तैयारियों को भी उठाया जाएगा। वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के अधूरे पुनर्वास और क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण का मुद्दा भी सदन में उठेगारणधीर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, गोलीबारी, चोरी, डकैती, महिलाओं के खिलाफ अपराध और चिट्टा माफिया की गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री से लेकर पटवारी कार्यालय तक फैल चुका है और भाजपा विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को दस्तावेजों के साथ विधानसभा में उठाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular