दैनिक जागो वर्ल्ड !

झारखंड के गढ़वा के खरौंधी प्रखंड स्थित खोखा और पडरच गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है, जहाँ ग्रामीणों को फोन पर बात करने के लिए 20-30 फीट ऊँचे पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है।

देश आज डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव तक इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन झारखंड के गढ़वा के खरौंधी प्रखंड के सोन तटीय क्षेत्र स्थित खोखा तथा पडरच गांव के ग्रामीण आज भी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से वंचित हैं।
