दैनिक जागो वर्ल्ड !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देना है। इस पहल में आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने और समाज में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उनका आगमन सुबह 11 बजे के बाद हुआ। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजनों के तहत पोषण माह का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में केंद्र सरकार के मंत्री भी शामिल रहे।

राज्य व्यापी 9वां राष्ट्रीय पोषण माह, काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ ही प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की भी मौजूदगी रही। समय से शुरू हुए कार्यक्रम में जनपद के सभी आठ ब्लॉक से गुलाबी रंग की साड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
