दैनिक जागो वर्ल्ड !

अमरोहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व पात्र महिला अभ्यर्थी 24 सितंबर तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का एलान किया है। जनपद अमरोहा में अब आंगनबाड़ी के 105 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने 24 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक व पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय बेवसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं

अमरोहा में 1430 केंद्र हैं संचालित
जिले में 1430 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 1325 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1250 सहायिका की तैनात हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 रिक्त पदों पर विभाग ने भर्ती निकाली है।इन जगहों पर रिक्तियांडीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि अमरोहा शहर में 10, अमरोहा देहात में 9, धनौरा में 26, गजरौला में 17, गंगेश्वरी में 6, हसनपुर में 12 तथा जोया परियोजना में 25 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इनके लिए चार सितंबर से आवेदन मांगे जा रहे हैं और 24 सितंबर की रात 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
