दैनिक जागो वर्ल्ड !

वाराणसी में भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में विपक्ष को मेढकों के रूप में दर्शाते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का संदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले शहर के चौराहों पर लगा पोस्टर चुनावी चर्चा के माहौल को गर्म कर दिया है। भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने शहर के लंका स्थित पहलवान लस्सी, चितईपुर, अतुलानंद, साजन तिराहा , मलदहिया, वीडीए आफिस, शिवपुर, अतुलानंद, तेलियाबाग चौराहों पर व्यंग्यात्मक बड़ी होर्डिंग पर पोस्टर के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक संदेश दिया गया है।
