Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseJharkhandखूंटी के 11 निशानेबाजों ने साधा सटीक निशाना, SGFI नेशनल के लिए...

खूंटी के 11 निशानेबाजों ने साधा सटीक निशाना, SGFI नेशनल के लिए चयन; गोवा और भोपाल में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खूंटी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जहां चयनित खिलाड़ी गोवा और भोपाल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।खेलो झारखंड सलेक्शन ट्रायल के तहत 18 अगस्त को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित चयन प्रक्रिया में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एक जिला क्लब से एक साथ 11 खिलाड़ियों का चयन खूंटी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

चयनित सभी खिलाड़ी गोवा और भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें आठ खिलाड़ी डीएवी स्कूल, खूंटी के हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (एसएस खूंटी) से हैं।चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग में परी कुमारी (पिस्टल), आराध्या पाठक और प्रार्थना कुमारी (ओपन साइट राइफल) तथा रिषभ नाग (ओपन साइट राइफल) शामिल हैं। अंडर-17 वर्ग में अर्चना कुमारी (पीप साइट राइफल), शिवानी कुमारी और रचित रंजन प्रसाद (ओपन साइट राइफल) ने जगह बनाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular