Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकानपुर: 'घर में मजार बनवा लो...समस्याएं दूर हो जाएंगी', फिर बनाने लगे...

कानपुर: ‘घर में मजार बनवा लो…समस्याएं दूर हो जाएंगी’, फिर बनाने लगे मतातंरण का दबाव

दैनिक जागो वर्ल्ड !कानपुर

कानपुर के वरुण विहार कच्ची बस्ती में सोनू जाटव ने मतांतरण के विरोध में परिवार पर मारपीट और दबाव का आरोप लगाया है। आरोपितों ने घर में मजार बनवाने, नमाज पढ़ने और पत्नी को बुर्का पहनने का दबाव बनाया, विरोध करने पर मारपीट की।गुजैनी के रामगोपाल चौराहा के पास स्थित वरुण विहार कच्ची बस्ती में मतांतरण के विरोध में परिवार से मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पीड़ित सोनू जाटव ने डीसीपी दक्षिण से शिकायत कर आरोप लगाया कि अपनी परेशानी का जिक्र करने पर आरोपितों ने कहा कि घर में मजार बनवा लो…समस्याएं दूर हो जाएंगी। बाद में उस पर जबरन नमाज पढ़ने और पत्नी पर बुर्का पहनने को कहा और मतांतरण का दबाव बनाया गया। विरोध करने और घर से मजार हटाने की बात कहने पर आरोपितों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की।

RELATED ARTICLES

Most Popular