दैनिक जागो वर्ल्ड !काशीपुर

काशीपुर के महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती मेहबिश की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी परिवार घटना के बाद से फरार है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, फॉरेंसिक टीम का इंतजार है। महुआखेड़ा गंज के स्थानीय वार्ड नंबर तीन मढैया देवी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्व. फ़रियाद हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मेहबिश अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

उसकी हत्या पड़ोस के एक घर में की गई है। आरोपित शव को उसके घर पे रखकर चला गया। उस समय घर की महिलाएं ही घर पर थीं। घटना के बाद से ही आरोपी का परिवार मौके से फरार बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और शुरुआती तफ्तीश के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फरार आरोपी और उसके परिवार की तलाश में दबिश दी जा रही
