Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshवाराणसी में शुरू होने वाला है रोपवे, 15 मिनट में कैंट से...

वाराणसी में शुरू होने वाला है रोपवे, 15 मिनट में कैंट से गोदौलिया का तय होगा सफर, किराया भी हो चुका है तय

दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

मंडलायुक्त ने वाराणसी रोपवे परियोजना का औचक निरीक्षण किया, जिसकी 94.35% भौतिक प्रगति है। यह परियोजना कैंट से गोदौलिया तक 15 मिनट में सफर तय कराएगी, जिसके किराए और अन्य सुविधाएं तय कर दी गई हैं। काशी की रोपवे परियोजना के कार्यों का मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गुरुवार को औचक स्थलीय निरीक्षण किया है

 3.85 किमी लंबी कैंट से गोदौलिया तक की इस परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 94.35 प्रतिशत बताई गई। परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह रोपवे 16 घंटे प्रतिदिन संचालित होगा और कैंट से गोदौलिया का सफर मात्र 15 मिनट में पूरा करेगा।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कैंट स्टेशन पर धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी मेजर फिनिशिंग कार्य 25 सितंबर तक पूरा करने, एफओबी व शिखर के कार्य में तेजी लाने, एस्केलेटर, लिफ्ट, रेलिंग की सफाई तथा बैगेज स्कैनर और अन्‍य कार्यों को प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular