दैनिक जागो वर्ल्ड !गाजियाबाद

गाजियाबाद में पुलिस ने डीएमई के नीचे हुई एक युवक की हत्या का पर्दाफाश किया है, जिसमें छोटे भाई सुखबीर ने ट्रैक्टर बेचने के विवाद में बड़े भाई मोनू की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।डीएमई के नीचे रविवार को अज्ञात युवक की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। युवक की हत्या उसके ही सगे छोटे भाई ने ट्रैक्टर को लेकर हुए विवाद में कर दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित मुरादाबाद के जंडेल गांव निवासी सुखबीर सिंह है। जबकि मृतक 42 वर्षीय मोनू सिंह थे। मोनू बम्हेटा में किराए पर रहकर पल्लेदारी का काम करते थे।

सुखबीर मुरादाबाद में पल्लेदारी का काम करता है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार के मुताबिक दोनों भाइयों ने इसी वर्ष फरवरी में एक-एक लाख रुपए मिलाकर ट्रैक्टर लिया था।सुखबीर ट्रैक्टर को बेचना चाहता था। लेकिन मोनू इसके लिए तैयार नहीं थे। ट्रैक्टर को लेकर बात करने के लिए सुखबीर शनिवार रात गाजियाबाद भाई के पास आया था।दोनों ने रात में शराब पी इसके बाद सुखबीर योजना के तहत डीएमई के नीचे भाई को लेकर आ गया। इसी दौरान दोनों भाइयों में जब बहस शुरू हुई तो सुखबीर ने गुस्से में अपने भाई के पत्थर मारकर जान ले ली।
