Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, मकड़ीखेड़ा समेत 25 मोहल्लों में जलभराव;...

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, मकड़ीखेड़ा समेत 25 मोहल्लों में जलभराव; जनजीवन प्रभावित

दैनिक जागो वर्ल्ड !कानपुर

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से मकड़ीखेड़ा समेत 25 मोहल्लों में 12 दिनों से जलभराव है, जिससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है।गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही मकड़ीखेड़ा और 25 मोहल्लों में 12 दिन से जलभराव है। इसके चलते फैली गंदगी और मच्छर अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए है।परमियापुरवा नाला पहले ही सिंचाई विभाग ने गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बंद कर दिया है। इसके चलते अटल घाट के पीछे खाली मैदान में पानी भर रहा है। सिंहपुर-मैनावती मार्ग में पानी भरने के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए जूझना पड़ रहा है।

मकड़ीखेड़ा, मैनावती से सिंहपुर, नवाबगंज, आजाद नगर, गुप्ता कालोनी, ख्योरा समेत 25 बस्तियों में रहने वाले एक लाख लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नगर निगम लगातार पंप चला रहा है, लेकिन परिमयापुरवा नाला का गेट बंद होने के कारण दिक्कत आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular