Sunday, September 20, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर में GNDU का मेन गेट बंद कर स्टूडेंट्स यूनियन का प्रदर्शन,...

अमृतसर में GNDU का मेन गेट बंद कर स्टूडेंट्स यूनियन का प्रदर्शन, बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर लगाए नारे

दैनिक जागो वर्ल्ड !अमृतसर

पंजाब बंद का असर जीएनडीयू और अमृतसर के कई कॉलेजों में दिखा। विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया और सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई की मांग उठाई। पंजाब बंद के आह्वान का असर शुक्रवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला। विभिन्न स्टूडेंट्स यूनियनों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया। यूनियन सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर बंदी सिखों की रिहाई की मांग उठाई और सरकार के खिलाफ रोष जताया।

प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने ‘बंदी सिखों को रिहा करो’ के नारे लगाए। यूनियन नेताओं का कहना था कि जिन बंदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें अब जेल में रखना उचित नहीं है। उन्होंने इसे मानवाधिकारों से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular