दैनिक जागो वर्ल्ड !प्रयागराज

प्रयागराज में एक युवती से नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, मांग में सिंदूर भरने और फिर जान से मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने वकील रोहित यादव और उसके भाई प्रशांत पर आरोप लगाते हुए शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, मांग में सिंदूर भरने और फिर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नवाबगंज निवासी वकील रोहित कुमार यादव उर्फ राहुल यादव और उसके भाई प्रशांत के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती तेलियरगंज में किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसका कहना है कि निजी कार्य के सिलसिले में करीब एक वर्ष पूर्व रोहित कुमार यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र सुरेश कुमार यादव निवासी मटियारी, लालगोपालगंज, नवाबगंज प्रयागराज से चौरासी खम्भा जिला कचेहरी में मुलाकात हुई थी। रोहित ने अपने को अधिवक्ता बताकर मदद करने का आश्वासन दिया। मोबाइल नम्बर लिया और काम के सिलसिले में बातचीत करने लगा। इसी दौरान वह कमरे तेलियरगंज पर भी आने जाने लगा।
