Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshसपा-भाजपा के दिग्गज आज गोरखपुर में, आखिर यूपी की राजनीति में इतना...

सपा-भाजपा के दिग्गज आज गोरखपुर में, आखिर यूपी की राजनीति में इतना खास क्यों है यह शहर?

दैनिक जागो वर्ल्ड !गोरखपुर

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेताओं के कार्यक्रमों के लिए गोरखपुर ही इतना महत्वपूर्ण क्यों बन रहा है? इसकी वजह केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहक्षेत्र होना नहीं है।गोरखपुर में गुरुवार को सियासत के दो अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय प्रवास पर हैं तो समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल भी दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। दोनों दलों के कार्यक्रमों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद पर जोर है।

सवाल यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेताओं के कार्यक्रमों के लिए गोरखपुर ही इतना महत्वपूर्ण क्यों बन रहा है? इसकी वजह केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहक्षेत्र होना नहीं है। गोरखपुर पूर्वांचल की राजनीति का ऐसा केंद्र है, जहां लोकसभा से लेकर विधानसभा तक का राजनीतिक प्रभाव आसपास के क्षेत्रों तक दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular