Saturday, September 19, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshउत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर अब और आसान, बैंकों को त्वरित ऋण...

उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर अब और आसान, बैंकों को त्वरित ऋण वितरण के आदेश

दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तर प्रदेश

यूपी नेडा ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लिए ऋण स्वीकृति और वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पात्र उपभोक्ताओं को आसान और समयबद्ध ऋण सुविधा प्रदान कर सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देना है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी नेडा के निदेशक की अध्यक्षता में प्रमुख पीएसयू बैंकों, आरईसी, एसएलबीसी एवं संबंधित हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यूपी नेडा के निदेशक रविन्दर सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण आवेदनों के अनावश्यक रिजेक्शन को न्यूनतम किया जाए। पात्र उपभोक्ताओं के आवेदनों का समयबद्ध प्रक्रिया एवं स्वीकृति सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण किया जाए, ताकि रूफटॉप सोलर की स्थापना में देरी न हो। लंबित मामलों की नियमित बैंकवार समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular