दैनिक जागो वर्ल्ड ! गलुआ

21 सितंबर 2026 आज सरकारी प्राथमिक पाठशाला, गलुआ में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीना कुमारी और सुपरवाइजर आशी ने भाग लिया। विद्यालय से मुख्य अध्यापिका रीना कुमारी, सहायक अध्यापिका सुनीता देवी, अध्यापक विक्की धीमान और मेडम बलजीत इस दौरान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बताया कि बच्चों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1098 चौबीस घंटे उपलब्ध है। यदि कोई बच्चा लगातार स्कूल से गैर हाजिर रहता है, स्कूल नहीं आना चाहता या किसी परेशानी में है, अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों को संबोधित करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने कहा कि यदि कोई बच्चा विद्यालय में लगातार अनुपस्थित रहता है या उसकी शिक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या सामने आती है, तो विद्यालय प्रबंधन चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर की सहायता ले सकता है। टीम ने शिक्षकों को बच्चों की समस्याओं पर ध्यान देने तथा आवश्यकता पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या/मुख्य अध्यापिका श्रीमती रीना रानी सहित श्रीमती सुनीता देवी, श्री विक्की धीमान एवं मैडम बलजीत द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं कल्याण के लिए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम ने आमजन एवं विद्यालयों से अपील की कि बाल श्रम, भिक्षावृत्ति अथवा किसी भी बच्चे से संबंधित सहायता की आवश्यकता होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें।
