Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseBiharसीतामढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों से अमानवीय व्यवहार, श्मशान में...

सीतामढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों से अमानवीय व्यवहार, श्मशान में चार साल से चल रहा ‘इलाज’

दैनिक जागो वर्ल्ड !सीतामढ़ी

सीतामढ़ी के महादेवपट्टी श्मशान परिसर में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक कथित भगत तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमार बच्चों को झकझोरता और पटकता दिख रहा है। बीमारी ठीक होने की आस में लोग श्मशान पहुंचते हैं, लेकिन वहां बच्चों के साथ कथित तौर पर होने वाले व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामला सवालों के घेरे में आ गया है।तामढ़ी के परिहार प्रखंड के महादेवपट्टी गांव स्थित श्मशान परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लाल कपड़ों में एक कथित भगत बच्चों को झकझोरते, पैरों से पकड़कर हवा में नचाते और फिर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहा है। बच्चे इस दौरान चीखते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में कथित भगत बच्चों के साथ जिस तरह का स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि उक्त भगत तंत्र-मंत्र और टोटके के जरिए विभिन्न तरह की समस्याओं से परेशान तथा दिव्यांग बच्चों को ठीक करने का भरोसा दिलाता है। इसके अलावा अन्य समस्याओं के समाधान का भी दावा किए जाने की बात कही जा रही है।चार साल से श्मशान में जुट रही भीड़बता दें कि महादेवपट्टी स्थित श्मशान परिसर में करीब चार वर्षों से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यह कथित इलाज चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने स्वजन के इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं। अब वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।व्यवहार करता दिख रहा है, उसे देखकर लोग हैरान हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति महादेवपट्टी गांव निवासी रास नारायण महतो का पुत्र श्रवण भगत है।वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस टीम को गांव भेजा गया था, लेकिन फिलहाल भगत से मुलाकात नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

श्मशान परिसर में बच्चों के साथ कथित तौर पर इस तरह का व्यवहार कब से हो रहा है और इसके पीछे कौन लोग हैं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular