सुभाष चंदेल बिलासपुर

हमीरपुर, 7 फरवरी:
भारतीय जनता पार्टी के सुजानपुर भाजपा मंडल और बमसन भाजपा मंडल द्वारा संयुक्त रूप से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 27 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे लंबरी पंचायत के जियाना में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के उन समर्पित एवं निष्ठावान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करना है, जिन्होंने वर्षों तक अपने पसीने और अथक परिश्रम से संगठन को मजबूत किया है तथा तन, मन और धन से पार्टी की सेवा की है। कार्यक्रम के दौरान ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
दोनों मंडलों के अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा और जसवंत ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि यह सम्मेलन संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनके समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।

