बिलासपुर श्री नयना देवी
आनंदपुर साहिब की तर्ज पर अब माता श्री नैना देवी का दरबार भी व्हाइट सिटी टेम्पल के रूप में विकसित होगा यह जानकारी जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने आज माता श्री नैना देवी के दरबार में अष्टमी पूजन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत और मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल भी मौजूद थे
जिलाधीश बिलासपुर ने कहा कि इस सन्दर्भ मैं मंदिर श्री नैना देवी के आसपास का सारा क्षेत्र मंदिर न्यास के धर्मशाला कार्यालय सभी को सफेद रंग से रंग जाएगा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वह भी अपने घर होटल और अन्य कार्यालय सफेद रंग से रंगे ताकि हमारी माताजी का दरबार दूर-दूर से श्रद्धालुओं को नजर आए और एक व्हाइट सिटी टेंपल के रूप में यह पूर्णत विकसित हो सके
इस मौके पर जिलाधीश बिलासपुर राहुल ने
पैटर्न ऑफ द टेंपल स्कीम भी आज लॉन्च की है।ताकि हमारे पेटर्न्स हिमाचल और भारतवर्ष तथा विदेशों में भी है ।उनके लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके ।उनको अलग से विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।
इस मौके पर जिलाधीश बिलासपुर ने कहा मंदिर में आने वाले दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रैंप की व्यवस्था की गई है और जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि मंदिर में लिफ्ट का भी प्रपोजल तैयार कर दिया गया है और उसे स्वीकृति प्रदान कर दी है विकासात्मक कार्यों पर आगे बोलते हुए जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा ।कि इस बार मंदिर न्यास द्वारा बायोगैस प्लांट भी तैयार किया जा चुका है। जिसमें 20 किलो के करीब बायोगैस बन रही है।
जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि माता श्री नैना देवी की कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर बनी रहे उन्होंने जहां पर प्रदेशवासियों को अष्टमी और रामनवमी की शुभकामनाएं दी वहीं पर उन्होंने कहा कि माता जी का यह दरबार लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे यही मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य है और हमारा मंदिर न्यास लगातार उनकी के पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि श्री नैना देवी क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं और जितनी तेज गति से माता श्री नैना देवी जी के दरबार में विकास चल रहा है उतना शायद किसी अन्य मंदिर इतना विकास कार्य चल रहा हो जिलाधीश बिलासपुर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को अत्यधिक ओर आधुनिक सुविधाये यहां पर मिल सके l
