शिमला-टीना ठाकुर

शून्य काल के दौरान सदस्य अनुराधा राणा ने कहा कि कुंजम दरा में इस बार बर्फ कम पड़ी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कंपनियाँ कछुआ की चाल में काम कर रही हैं, कभी मशीनें खराब रहती हैं और मशीनों की संख्या बढ़ाई नहीं जा रही। सदस्य ने सवाल उठाया कि CRO कंपनियों के प्रति मेहरबान क्यों है।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि इस मामले पर संज्ञान लिया जाएगा, और विधानसभा सचिवालय सदस्य को इसकी जानकारी दे देगा।


