Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiपांवटा साहिब में बढ़ती चोरी की वारदातें, घर के बाहर से बाइक...

पांवटा साहिब में बढ़ती चोरी की वारदातें, घर के बाहर से बाइक उड़ा ले गए चोर – CCTV में कैद घटना

पांवटा साहिब-जी.डी. शर्मा

पांवटा साहिब में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर के मुख्य बाज़ार सहित आसपास के इलाकों से भी बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
ताज़ा मामला चुंगी नंबर 6, शुभखेड़ा के पास का है, जहां बीते कल शाम करीब 7:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित द्वारा इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular