Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurमंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों संग मनाया 54वां जन्मदिन

मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों संग मनाया 54वां जन्मदिन

बिलासपुर (घुमारवीं)-धर्मपाल

प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इसके उपरांत मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular