चंडीगढ़-पुनीत महाजन

सेक्टर-35 की रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा रविवार, 12 अप्रैल 2026 को कम्युनिटी सेंटर में बैसाखी का पावन पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ के सांसद Manish Tewari मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि क्षेत्र की पार्षद प्रेमलता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ऐसे सामुदायिक आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भावना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने RWA की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य और मनोरंजन कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। साथ ही सामुदायिक लंच की व्यवस्था ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
RWA के प्रधान अमरजीत सिंह सीविआ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन समाज में मेल-मिलाप और खुशियों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम हैं।
इस मौके पर पार्षद प्रेमलता, राजेश राय, के.के. शारदा, विक्रम चोपड़ा, गुरसेवक सिंह, सेवक सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैसाखी उत्सव के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया।



