Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के सिरमौर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक...

हिमाचल के सिरमौर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल

दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल के सिरमौर में बारिश के कारण एक कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश में कार फिसल कर करीब 300 फीट नीचे का खाई में जा गिरी।कार में डिगरी सरजेट गांव के लोग मढ़ीघाट से घर आ रहे थे। कार में तीन दिन लोग सवार थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार 108 नंबर पर फोन करने पर भी एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंच। एंबुलेंस चालक ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचने से मना कर दियाअगर घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो एक जिंदगी बच जाती। ग्रामीणों ने अपने वाहनों में घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया, जहां पर एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कार नंबर HP52A 6482 दुर्घटनाग्रस्त होने से तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिगरी सरजेट पोस्ट ऑफिस मल्होटी (ग्राम पंचायत लाल टिक्कर) तहसील पच्छाद की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी प्रभा देवी का सिविल हॉस्पिटल सराहां में उपचार चल रहा है। वही तपेंदर के जीजा एवं कार चालक बलवंत सिंह निवासी मरयोग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।बता दें कि जिला सिरमौर में तड़के सुबह से ही तेज बारिश लगी हुई है। जिसके चलते 34 सड़के बंद है। जिस में सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। तड़के सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन पर भी असर पड़ा है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular