Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhi24 घंटे इंतजार के बाद मात्र 10 मिनट मिल रहा पानी, दिल्ली...

24 घंटे इंतजार के बाद मात्र 10 मिनट मिल रहा पानी, दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में पेयजल संकट से लोग त्रस्त

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दक्षिणपुरी एक्सटेंशन के डीडीए फ्लैट्स में 600 से अधिक परिवार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जहां 24 घंटे इंतजार के बाद मात्र 10 मिनट पानी मिलता है।

हम लोग 24 घंटे पानी के लिए इंतजार करते हैं और सुबह मुश्किल से 10 मिनट ही पानी की आपूर्ति होती है। पहले यह दिक्कत कभी कभार होती थी अब रोजाना की यही स्थिति है। इसे लेकर लगातार जल बोर्ड से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआकरीब ढाई हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। यह समस्या देवली विधानसभा स्थित दक्षिणपुरी एक्सटेंशन स्थित डीडीए फ्लैट्स ब्लाक-20 के निवासियों की है। लोगों में इस बात से नाराजगी है कि 600 से ज्यादा परिवार भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।आरडब्ल्यूए के मुताबिक इलाके में पेयजल किल्लत की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दिनभर में मात्र 10 मिनट ही पानी की आपूर्ति होती है। इतने कम समय में टंकी में इतना ही पानी पहुंच पाता है कि चार लोगों के परिवार की रोजाना की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लेकर आना पड़ता है या फिर बोतलबंद पानी से काम चलाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों बर्बाद होते हैं। लोगों की मांग है कि इलाके में पानी की आपूर्ति कम से कम 30 मिनट के लिए निर्धारित की जाए जिससे लोगों को नियमित कार्यों के लिए पानी मिल सके। इस संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular