दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

उत्तराखंड में पाया जाने वाला ऐसा फूल जो इंसानों की हाइट के बराबर पहुंच जाता है, आइए जानें इस दुर्लभ फूल के बारे में।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं एक ऐसे फूल की जो इंसानों से भी ज्यादा लंबा हो? अगर नहीं तो हाल ही में खोजा गया यह नया फूल आपको चौंका सकता है। हिमालय के पहाड़ों में पाया जाने वाला यह फूल केवल दिखने में ही अलग नहीं है, इसके खिलने का समय भी बड़ा ही अनोखा कहा जा रहा है। जिसके चलते यह फूल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि आखिर वो कौन सी विशेषताएं हैं जो इसे खास बनाती हैं।

प्रकृति में कितने दुर्लभ चमत्कार छिपे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण हिमालय के पहाड़ों में पाया गया डायमंड फूल है। वैसे तो इसे डायमंड फूल कहा जा रहा है, जिसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। दरअसल, यह अल्पाइन फूल प्रतिकूल परिस्थितियों जैसे- अल्ट्रा वायलेट रेडिएशन, ठंडे तापमान और 40 प्रतिशत से भी कम ऑक्सीजन वाली तेज बर्फीली हवाओं में भी उग सकता है। यही वजह है कि इसे फूलों में हीरा कहा गया है। वहीं, बात करें इसके असली नाम की तो इसे केन्जो कहा जाता है और स्थानीय भाषा में लोग पदमचाल भी कहते हैं। यह हिमालय के ठंडे बर्फीले पहाड़ों पर समुद्र तल से करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
