Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUmashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया लखनऊ,...

Umashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया लखनऊ, मायावती ने दी श्रद्धांजलि

दैनिक जागो वर्ल्ड लखनऊ

Umashankar Singh LIVE News: यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त की देर शाम कैंसर से निधन हो गया।

बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर शाम निधन हो गया। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। उमाशंकर के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह लखनऊ आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े नेता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित खनवर गांव में हुआ। उनका मूल निवास बलिया जिला है। उनके पिता घुराहु सिंह इंडियन नेवी से रिटायर्ड सैन्यकर्मी थे।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।Umashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।Umashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह सबसे पहले 2012 में सामान्य सीट होने पर बसपा से बंपर वोट से चुनाव जीते। उसके बाद 2022 चुनाव में बसपा के एकलौते विधायक बनकर इतिहास लिखा।

6

6

RELATED ARTICLES

Most Popular