Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiकस्टमर का इंतजार कर रहे थे स्मगलर, तभी पहुंची दिल्ली पुलिस; 1...

कस्टमर का इंतजार कर रहे थे स्मगलर, तभी पहुंची दिल्ली पुलिस; 1 करोड़ की प्रतिबंधित सिगरेट के साथ 4 गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

 पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध तंबाकू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 2.82 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित आयातित सिगरेट जब्त की हैं।

दिल्ली पुलिस ने अवैध तंबाकू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली से प्रतिबंधित आयातित सिगरेट की 2.82 लाख से अधिक स्टिक बरामद की हैं। जब्त सिगरेट की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह बरामदगी दो चरणों में की गई। पहले करावल नगर क्षेत्र से खेप पकड़ी गई और उसके बाद मिली जानकारी के आधार पर बुढ़पुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित आयातित सिगरेट बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (35), विशाल (28) और राहुल (36) के रूप में हुई है। तीनों करावल नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 79 कार्टन में रखी 12,640 आयातित सिगरेट बरामद कीं, जिनका निर्माण इंडोनेशिया में हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद सिगरेट के पैकेटों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी। इसलिए भारत में इनकी बिक्री प्रतिबंधित है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।पुलिस ने बताया कि नीरज कपूर की निशानदेही पर बुढ़पुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया, जहां से विभिन्न ब्रांडों की करीब 2.70 लाख प्रतिबंधित आयातित सिगरेट बरामद हुईं।इस कार्रवाई के बाद मामले में कुल बरामदगी 2,82,640 प्रतिबंधित आयातित सिगरेट तक पहुंच गई है, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल के खिलाफ पहले चोरी और झपटमारी का एक मामला दर्ज है, जबकि अन्य तीन आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये प्रतिबंधित सिगरेट कहां से मंगाई गईं, इनके वित्तीय लेनदेन कैसे हुए और इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सप्लाई नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular