दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी। पिता ने रिश्तेदार की मदद से बेटी को आगरा ले जाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला।

तिगड़ी थाना क्षेत्र में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। शादी से पहले बेटी के गर्भवती होने पर पिता ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस को पीसीआर काॅल पर 31 जुलाई को एक लड़की के अपहरण और हत्या किए जाने के सूचना मिली थी।मामले की जांच में उजागर हुआ है कि आरोपित पिता लखपत सिंह को सामाजिक बदनामी का डर था। उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर साजिश रची। बेटी को जबरन आगरा ले गया। वहां बसोनी के पास चंबल नदी में उसे डुबोकर मार डाला गया।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि अभी तक लड़की का शव बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय अधिकारियों की मदद से तलाशी अभियान जारी है।
