Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsरावमापा नंगल जरियालां में नशा मुक्ति अभियान पर व्याख्यान

रावमापा नंगल जरियालां में नशा मुक्ति अभियान पर व्याख्यान

दैनिक जागो वर्ल्ड नंगल जरियालां

दौलतपुर चौक : 18 अगस्त ( संजीव डोगरा )
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां मंगलवार को नशा मुक्ति पर एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप ब्रह्मकुमारी बी के ऋतु बहन ने शिरकत की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने की। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल एन एस एस और नशा मुक्ति अभियान की टीम ने संयुक्त रूप से की। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम अंब की ओर से बी के ऋतु बहन ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों और विधार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी और साथ में मेडिटेशन का भी बताया गया। ब्रह्मकुमारी ऋतु ने बताया कि नशा एक विकार है जो विनाश की ओर से ले जाता है। इससे बचने के लिए अपने मन और मस्तिष्क में सत्यता और संतुलन बनाए रखना अति आवश्यक है। यदि मन एकाग्र और संयमित होगा तो किसी भी प्रकार का नशा हावी नहीं हो सकेगा। इसलिए दृढ़ संकल्प और निडरता प्रगति और चौमुखी विकास की ओर ले जाती है। इस मौके पर एन एस एस से डॉ सुशील जरियाल व मंजू जरियाल, नशा मुक्ति अभियान के समन्वयक टेक सिंह जसवाल के अलावा संदीप लट्ठ, विजय ठाकुर, राजीव ठाकुर, धीरज दत्त शर्मा, संजय कुमार, सतनाम परमार, नाथूराम ठाकुर, रणजोध परमार, सुरजीत सिंह, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular