दैनिक जागो वर्ल्ड भारत

इस भारतीय ने 1970 के दशक में थाईलैंड से एक छोटी मिल के साथ अपना विदेशी कारोबार शुरू किया, जो आज 41 से अधिक देशों में फैला एक विशाल साम्राज्य बन गया है। उन्होंने भारतीय कारोबार को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई, जहां अब समूह का 50% से अधिक राजस्व विदेशों से आता है।| कभी सिर्फ एक मिल से शुरू हुआ कारोबार आज दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। लेकिन इस कहानी की सबसे दिलचस्प बात कारोबार का इतना बड़ा होना नहीं, बल्कि यह है कि इसकी शुरुआत ऐसे दौर में हुई, जब विदेश में पैसा लगाना भारतीय कारोबारियों के लिए आसान नहीं था। जेब में निवेश के लिए पर्याप्त पैसा नहीं था, देश में विदेशी मुद्रा के सख्त नियम थे और नौकरशाही की पाबंदियां अलग।फिर भी एक भारतीय कारोबारी ने ऐसा रास्ता चुना, जिसने आगे चलकर दुनिया के कई देशों को उसके कारोबार का ठिकाना बना दिया। हालात ऐसे बदले कि जिन देशों में कभी निवेश करना मुश्किल था, वहां की सरकारें और राष्ट्राध्यक्ष खुद उसे अपने देश में कारोबार फैलाने के लिए बुलाने लगे।
