Monday, September 7, 2026
HomeDharmikश्री राम कथा के प्रथम दिवस पर भक्तिमय हुआ बिन्जों क्षेत्र, भगवान...

श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर भक्तिमय हुआ बिन्जों क्षेत्र, भगवान शिव के विवाह प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

दैनिक जागो वर्ल्ड !होशियारपुर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एवं श्री प्राणेश्वर महादेव मंदिर बिन्जों की ओर से सात दिवसीय श्री राम कथामृत का आयोजन श्री प्राणेश्वर महादेव मंदिर,बिन्जों में किया गया। जिसमें कथा के प्रथम दिवस में साध्वी सुश्री मनस्विनी भारती जी अपने प्रभावशाली एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत करवाते हुए प्रभु भक्ति के भाव से भाव-विभोर कर दिया।

कथा के प्रथम दिवस में भगवान शिव के विवाह प्रसंग का अत्यंत सुंदर एवं आनंदमयी वर्णन किया गया। साध्वी जी ने शिव विवाह के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए सभी श्रद्धालुओं को भगवान शिव की बारात में बाराती बनकर सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस प्रसंग को श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं आनंद के साथ श्रवण किया।

कथा के दौरान प्रस्तुत दिव्य भजनों एवं भक्तिमयी संगीत की श्रृंखला से पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। श्रद्धालु प्रभु के दिव्य गुणगान में भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। चारों ओर श्रद्धा एवं आनंद का ऐसा वातावरण बना कि पूरा पंडाल “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा।

कथा को श्री आरती के साथ विराम दिया गया। आरती में विशेष रूप में सभी मंदिर कमेटी के सदस्य ओर भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular