Monday, September 7, 2026
HomeHImachal Newsविभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशबैठकविभिन्न विकास...

विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशबैठकविभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

विकास कार्यों की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर आज विकास खंड मुख्यालय बंगाणा में खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं उनकी वर्तमान स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक में समस्त पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया तथा अपने-अपने कार्यों से संबंधित संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, लंबित कार्यों तथा निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा ने संबंधित कर्मचारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके।

बैठक में विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा एवं प्राथमिकताओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसईबीपीओ राजेश राणा पंचायत निरीक्षक मनजीत सिंह के साथ अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular