Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal News ​हिमाचल में मानसून की सक्रियता फिर होगी तेज, भारी वर्षा की चेतावनी...

 ​हिमाचल में मानसून की सक्रियता फिर होगी तेज, भारी वर्षा की चेतावनी जारी

दैनिक जागो वर्ल्ड ​हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में अगस्त के अंत में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त से मानसून की सक्रियता एक बार फिर तेज होगी। पहली सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसका प्रभाव 3 सितंबर तक रहने का अनुमान है। 26 से 31 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी।24 घंटों के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में 98 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गई हैं। सबसे ज्यादा मंडी जिला में 49 सड़कें, कुल्लू में 23, कांगड़ा में 7, सिरमौर में 6, चंबा में 5, ऊना में 4 और शिमला में 3 सड़कें बंद हैं। प्रदेश में 20 पेयजल योजनाएं और 5 ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।प्रदेश को अब तक मानसून सीजन के दौरान लगभग 1168.97 करोड़ की भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग को 883.48 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 258.61 करोड़ का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular