दैनिक जागो वर्ल्ड आगरा

हरीपर्वत क्षेत्र स्थित चिम्मनलाल का बाड़ा में घर के सामने बने नाले में गिरकर 69 वर्ष की शीला देवी की मृत्यु हो गई। उनका शव बुधवार सुबह आठ बजे नाले मे पड़ा देख बस्ती के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शीला देवी के घर के सामने बने नाले पर आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी हुई हैं।आशंका है कि मंगलवार की रात में किसी समय सीढ़ी से गुजरते समय पैर फिसलने से नाले में गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। बस्ती के लोगों ने बताया कि शीला देवी अकेली रहती थीं। उनकी एक बेटी बबली है, जिसका विवाह हो चुका है। वह अपनी ससुराल में रहती है।चिम्मनलाल का बाड़ा में घटनास्थल पर छत्ता और हरीपर्वत थाने की सीमा लगती है। घटना की जानकारी होने पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल हरीपर्वत थाने का होने के चलते पोस्टमार्टम वहां की पुलिस द्वारा कराया जा रहा है।बस्ती के लोगों ने पुलिस काे बताया कि शीला देवी लंबे समय से अकेली रह रही थीं। नाले किनारे बने मकान में आवागमन के लिए सीढ़ियां रखी थी, जिसके द्वारा आवागमन होता था। आशंका है कि मकान की सीढी चढ़ते समय पैर फिसलने से नाले में गिर गईं, सिर में गंभीर चोट और बुजुर्ग होने के चलते खुद नाले से बाहर नहीं निकल सकीं। रात भर नाले में पड़े रहने से उनकी मृत्यु हो गई।
