Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, नेपाल की त्रिशूली नदी उफान पर,...

कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, नेपाल की त्रिशूली नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट

दैनिक जागो वर्ल्ड!कुशीनगर

नेपाल में त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने नारायणी नदी के किनारे हाई अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, साथ ही आपदा राहत टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं।नेपाल में त्रिशूली नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नारायणी नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और बहाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील गांवों में लोगों को सतर्क रहने तथा नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राजस्व, पुलिस और आपदा राहत से जुड़ी टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।

नेपाल में आए जल प्रलय के बाद गंडक-नारायणी नदी में पानी का दबाव बढ़ा है। यह देखते हुए खड्डा व सेवरही क्षेत्रों में नदी किनारे के गांवों में पुलिस प्रशासनिक टीम लगातार भ्रमणशील रह कर स्थिति की जानकारी कर रही है। रविवार को नेपाल के त्रिशूली नदी में जल स्तर बढ़ने की जानकारी मिलते ही इन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।एम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। डीएम ने बताया कि नारायणी नदी में अचानक पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए निगरानी और बचाव व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular