दैनिक जागो वर्ल्ड!हरियाणा

भिवानी के भीम स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है, जिसमें हरियाणा के चार जिलों के 7,138 उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण दे रहे हैं।। भिवानी भीम स्टेडियम में बुधवार से सेना भर्ती रैली का आयोजन शुरू हो गया है। सुबह चार बजे से उम्मीदवारों का बैच वाइज प्रवेश किया गया। प्रशासन ने भर्ती रैली के लिए समुचित व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें हरियाणा पुलिस के जवान भी तैनात हैं।अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के 7,138 ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं।शारीरिक परीक्षण में क्या-क्या?युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा, छह से दस चिनप्स (बीम), नौ फीट डिच जंप, और जिग जैग बैलेंस जैसे टेस्ट भी होंगे। फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को अगले दिन चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती रैली में पहुंचे युवा राहुल और मोहित ने बताया कि उन्हें देश सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यहां दौड़ के लिए बेहतर ट्रैक बनाया गया है और सेना के अधिकारियों द्वारा शारीरिक जांच की जा रही है।उन्होंने अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और अब अन्य शारीरिक व मेडिकल परीक्षाएं देने के लिए तैयार हैं। उम्मीदवारों ने इस भर्ती रैली को देश सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।
