दैनिक जागो वर्ल्ड ! दिल्ली

दिल्ली पुलिस के ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी स्नेचिंग सेल ने 2026 के पहले आठ महीनों में 1,920 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।दिल्ली पुलिस के ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी स्नेचिंग सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों (1 जनवरी से 31 अगस्त) के दौरान 1,920 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।

बरामद किए गए इन सभी फोनों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
