Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर, हल्द्वानी के एसटीएच में तीन दिन...

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर, हल्द्वानी के एसटीएच में तीन दिन में दूसरी मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन दिन के भीतर स्वाइन फ्लू से दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण रोकने के लिए अलग क्लीनिक और आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं।जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में तीन दिन के भीतर स्वाइन फ्लू से दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह रातीघाट निवासी एक और बुजुर्ग ने दम तोड़ा।

जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय बुजुर्ग को बीते दो सितंबर को एसटीएच में भर्ती किया गया था। उन्हें निमोनिया और सांस लेने में काफी परेशानी की शिकायत हो रही थी। साथ ही वह लकवा और अनियंत्रित बीपी से भी पीड़ित हैं। जांच के बाद चार सितंबर को उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था।पांच सितंबर को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले तीन सितंबर को नैनीताल निवासी 62 वर्षीय एक वृद्ध की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। वह भी पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इधर एसटीएच में स्वाइन फ्लू के दो मरीज और एक संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है।
संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में कर रहे भर्तीएसटीएच प्रशासन की मानें तो लगातार मौतों के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अस्पताल में एक अलग क्लीनिक बनाया है। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को विशेष आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर तुरंत इलाज शुरू किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular