दैनिक जागो वर्ल्ड !मोहाली-चंडीगढ़

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर किसानों का धरना सातवें दिन में पहुंच गया है, जिसमें रविवार को पंजाब सरकार के मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही।

मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर पिछली 1 सितंबर से चल रहा किसानों का धरना सोमवार को 7वें दिन में पहुंच गया है। इससे पहले रविवार को पंजाब सरकार के दो मंत्रियों व किसान नेताओं के बीच मीटिंग पंजाब भवन चंडीगढ़ में हुई।
