Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseBiharभागलपुर में बाढ़ भी नहीं रोक सकेगी बच्चों की पढ़ाई, गुरुजी राहत...

भागलपुर में बाढ़ भी नहीं रोक सकेगी बच्चों की पढ़ाई, गुरुजी राहत शिविर में लगाएंगे पाठशाला

दैनिक जागो वर्ल्ड !भागलपुर

भागलपुर में गंगा और कोसी के बढ़े जलस्तर से गंभीर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन राहत कार्यों के साथ-साथ बाढ़ राहत शिविरों में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए विशेष पहल कर रहा है। गंगा और कोसी के बढ़े हुए जलस्तर से जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्यों के साथ प्रभावित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई भी जारी रखने की तैयारी की है।

सोमवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाढ़ की मौजूदा स्थिति और प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिले के 10 अंचलों की 56 पंचायतों के 178 गांव व क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों में 53,864 परिवारों की 2,17,811 आबादी प्रभावित हुई है।प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में 71 नावों का परिचालन किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को 3,990 पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, 15 सामुदायिक रसोई संचालित हैं, जहां अब तक 1,06,930 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular