दैनिक जागो वर्ल्ड !फरीदाबाद

फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 में एक साल का मासूम आर्यन घर की छत पर खेलते हुए पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डूब गया। परिजनों को देर से पता चला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहा एक साल का मासूम आर्यन बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। काफी देर बाद स्वजन को इसका पता चला। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
